_*दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम।*_
*👉🏾👉🏾नकुड़ में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई! ओवरलोड खनिज से लदे दो वाहन सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप!!*
*नकुड़/सहारनपुर*
_जनपद सहारनपुर में अवैध खनन एवं खनिजों के नियम विरुद्ध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में नकुड़ क्षेत्र में खनन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओवरलोड खनिज से लदे दो वाहनों को सीज कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, खनन निरीक्षक अविनाश चौबे द्वारा क्षेत्र में खनिज परिवहन की जांच के दौरान दो वाहनों को ओवरलोड खनिज से लदा हुआ पाया गया। जांच में ओवरलोडिंग की पुष्टि होने पर विभागीय टीम ने दोनों वाहनों को तत्काल सीज कर दिया।कार्रवाई के बाद दोनों सीज वाहनों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। खनन विभाग की इस कार्रवाई से ओवरलोड खनिज परिवहन करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।खनन विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई को खनिजों के नियम विरुद्ध परिवहन पर नियंत्रण लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभाग की निगरानी और कार्रवाई से स्पष्ट है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है!!_
#Saharanpur #Nakur #MiningDepartment #MiningInspection #Overloading #IllegalMining #SaharanpurNews #UPNews #खननविभाग #नकुड़ #सहारनपुर #अवैधखनन #ओवरलोडिंग #खननकार्रवाई #News7 #TheSaharanpurVoiceNews7