_*दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 मिर्जापुर पोल में मल्टी क्लिनिक का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं!!*
*👉🏾👉🏾 डॉ. विशाल सिंघल के क्लिनिक का उद्घाटन, शुभारंभ अवसर पर आरएसएस एवं भाजपा के पदाधिकारियों सहित गणमान्य लोग रहे मौजूद!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_कस्बा मिर्जापुर पोल में डॉ. विशाल सिंघल (जनरल फिजीशियन एवं सर्जन) के मल्टी क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। क्लिनिक के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को विभिन्न बीमारियों एवं शारीरिक समस्याओं के उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। डॉ. विशाल सिंघल की एक अन्य शाखा शाकंभरी रोड, बेहट में भी संचालित है।मल्टी क्लिनिक में पाइल्स (बवासीर), भगंदर, जोड़ों एवं हड्डियों से संबंधित समस्याएं, नसों की परेशानी, कमर व गर्दन का दर्द, लकवा (फालिस) सहित विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।क्लिनिक के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कुलदीप जी एवं जिला प्रचारक अरुण जी, राजसिंह जी, खंड कार्यवाह फोनी लाल जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र राणा, अंचल पोशवाल, संजय गर्ग, दिनेश सिंघल, योगेश गुप्ता (पूर्व ग्राम प्रधान मिर्जापुर), मुकेश अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार रजत गुप्ता, संजीव कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. विशाल सिंघल को नए मल्टी क्लिनिक के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं तथा उम्मीद जताई कि क्लिनिक के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी!!!_
Behat, Saharanpur | Nov 18, 2026