लखीसराय: सदर अस्पताल के सभागार में फाइलेरिया बीमारी को लेकर सीएचओ को दिया गया प्रशिक्षण
सदर अस्पताल के सभागार में मंगलवार के दोपहर 2:10 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता सिविल सर्जन बीपी सिंहा के द्वारा की गई। प्रशिक्षण शिविर के दौरान सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया कि फाइलेरिया बीमारी मादा क्यूलेस मच्छर के काटने से फैलता है ।फाइलेरिया दुनिया भर में दीर्घकालिक विकलांगता का प्रमुख कारण है।