लखीसराय: रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, किया गया पोस्टमार्टम
रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जिसकी सूचना पाते ही रामगढ़ चौक थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम हेतु सोमवार की दोपहर 12:20 पर सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश मोहल्ला के रहनेवाले देवनंदन साव के पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई।