लखीसराय: गढ़ी बिशनपुर सहित जिले के चार जगहों से उत्पाद पुलिस ने शराब के साथ 4 तस्करों को किया गिरफ्तार
लखीसराय उत्पाद थाना की पुलिस ने विभिन्न जगहों से शराब के साथ 4 तस्कर को गिरफ्तार किया है. उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा मंगलवार की अपराह्न 4:07 बजे प्रेस ब्रीफ में इसकी जानकारी दी गई. गढ़ी बिशनपुर गांव से अनुराज कुमार को, रामपुर से मनोज कुमार को, बड़हिया रेलवे स्टेशन से रेशमी टुडू को तथा डुमरी पलानी से बड़की हेंब्रम को उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है.