लखीसराय: किऊल सहित जिले के तीन जगहों से उत्पाद पुलिस ने तीन शराब तस्कर और एक शराबी को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय की पुलिस द्वारा सोमवार की अपराह्न 6 बजे जारी प्रेस ब्रीफ के मुताबिक किऊल सहित जिले में 3 जगहों छापेमारी कर 3 शराब तस्कर एवं 1 शराबी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने किऊल से विदेशी शराब के साथ अभिमन्यु कुमार तथा सौरव कुमार को, रामनगर मनकट्ठा गांव से महुआ शराब के साथ गोलू कुमार को गिरफ्तार किया है. बड़हिया से एक शराबी को गिरफ्तार किया गया.