लखीसराय: धर्मरायचक मोहल्ला से एक शराब तस्कर और लखीसराय बाजार से एक शराबी को किया गया गिरफ्तार
लखीसराय पुलिस ने नगर परिषद क्षेत्र के धर्मरायचक मोहल्ला से 1 शराब तस्कर एवं लखीसराय बाजार से 1 शराबी को गिरफ्तार किया है. जिसे सोमवार की अपराह्न 3:30 बजे लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने धर्मरायचक मोहल्ला से विदेशी शराब के साथ आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया. वही लखीसराय बाजार से बालगुदर गांव के रहने वाले पवन कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया.