लखीसराय: नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
नगर थाना परिसर में होली एवं ईद पर्व को लेकर मंगलवार की दोपहर 1:20 पर शांति समिति की बैठक आयोजित कीगई। बैठक के अध्यक्षता नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार साहनी के द्वारा किया गया। बैठक में नगर उपसभापति एवं नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय वार्ड परिषद जन प्रतिनिधि काफी संख्या में मौजूद रहे। शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाया जाने की बात कही गई।