लालबर्रा: जाम में दम तोड़ रही नल जल योजना - 2 माह से पानी को तरस रहे ग्रामीण, 181 और जनसुनवाई भी बेअसर
लालबर्रा क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जाम में इन दिनों नल-जल योजना पूरी तरह बदहाल हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को भीषण पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार शाम 5 बजे ग्रामीणों ने मीडिया के समक्ष अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले लगभग दो महीनों से गांव के अधिकांश वार्डों में नल-जल योजना की सप्लाई पूरी तरह बंद है। पीने के पानी जैसी मूलभूत आव