जिखानगांव, झिंगौरा, भमोरा और टेहरका में धूमधाम से निकली समरसता कलश यात्रा, दिया भाईचारे का संदेश
--
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के मौके पर क्षेत्र में भव्य 'कलश वंदन समरसता यात्रा' निकाली गई। जब यह यात्रा जिखानगांव, झिंगौरा, भमोरा और टेहरका गांवों में पहुंची, तो ग्रामीणों और महिलाओं ने फूलों की बारिश और आरती के साथ इसका जोरदार स्वागत किया।
इस यात्रा के रथ पर संत रविदास जी के जन्मस्थान वाराणसी की पवित्र मिट्टी का कलश रखा हुआ था, जिसकी ग्रामीणों ने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की और उसे सिर पर धारण कर यात्रा में भाग लिया।इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज से ऊंच-नीच और जाति-पाति का भेदभाव मिटाकर आपसी प्रेम और एकता को बढ़ावा देना है।
यात्रा के दौरान हुई सभाओं में वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को याद करते हुए कहा कि कोई भी इंसान जाति से नहीं बल्कि अपने कर्मों से बड़ा होता है। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने समाज में भाईचारा, समानता और सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा संत जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
#SantRavidasJayanti #jansamparkMP #niwari
3 views | Niwari, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026