जनसुनवाई :
शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है।
सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना एवं अपर कलेक्टर श्री इकबाल मोहम्मद की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई।
अपर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपाल अधिकारी ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा अतिशीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
पृथ्वीपुर तहसील कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजन से सीधे संवाद करते हुए सीईओ ने खण्ड स्तरीय अधिकारियों को समस्या का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम श्री अशोक कुमार सेन, डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल कुमार तलैया, सुश्री मनीषा जैन एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JanSunwai #JansamparkMP #niwari
12 views | Niwari, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026