मध्यप्रदेश शासन में मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह को ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने रक्षासूत्र (राखी) बांधा
--
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह को भोपाल स्थित चार इमली आवास पर ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने रक्षासूत्र (राखी) बांधा।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने अत्यंत आत्मीयता, प्रेम और शुभकामनाओं के साथ मंत्री श्री कुशवाह को रक्षासूत्र बांधकर उनके सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
रक्षाबंधन पर्व के इस अवसर पर मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह ने कहा कि यह पावन पर्व हमें प्रेम, विश्वास, भारतीय संस्कारों और सामाजिक सद्भाव के बंधन को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बहनों के स्नेह एवं आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मंगल जीवन की कामना की।
Narayan Singh Kushwah Jansampark Madhya Pradesh #RakshaBandhan #JansamparkMP #niwari
8 views | Niwari, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026