निवाड़ी में युवा संगम रोजगार मेला संपन्न, 423 युवाओं का प्राथमिक चयन
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे के निर्देशन में जिला प्रशासन के सहयोग से आज 25 अगस्त 2026 को शासकीय पीजी कॉलेज निवाड़ी में युवासंगम मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराना था।
मेले में कुल 11 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें शामिल होने के लिए 480 आवेदक उपस्थित रहे। कंपनियों द्वारा योग्यता के आधार पर कुल 423 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। इसके अतिरिक्त, 4 आवेदकों को अप्रेंटिसशिप के लिए चुना गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में जिला रोजगार अधिकारी, प्राचार्य पीजी कॉलेज, प्राचार्य आईटीआई कॉलेज, जिला श्रम अधिकारी और जिला उद्योग विभाग की मुख्य भूमिका रही। साथ ही रोजगार कार्यालय, आईटीआई स्टाफ और महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने उपस्थित रहकर व्यवस्थाएं संभालीं।
#RojgarMela #jansamparkMP #niwari
7 views | Niwari, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026