समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 सितम्बर 2026
आज दिनांक 15 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त उपस्थिति में इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत बिझौरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में सम्मिलित हुए।
जिला पदाधिकारी के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को सुना।
शिविर में मुख्य रूप से राजस्व (दाखिल-खारिज, भूमि विवाद), लोक शिकायत निवारण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, बिजली तथा पंचायती राज से संबंधित मामले प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए संबंधित मामलों पर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा
आयोजित सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी द्वारा बिझौरा पंचायत के विभिन्न लाभुकों को वासगीत पर्चा, आयुष्मान कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
जिला पदाधिकारी ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी योग्य लाभुक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता के द्वार पर आकर उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
9 views | Buxar, Bihar | Sep 15, 2026