समाहरणालय, बक्सर
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 सितम्बर 2026
जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में युवाओं के साथ संवाद
आज दिनांक 15 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिले के युवाओं के साथ एक व्यापक और प्रेरणादायक संवाद कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता और नवीन विचारों को बक्सर जिले के समग्र विकास गतिविधियों में शामिल करना तथा प्रशासन एवं युवाओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करना था।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि युवा वर्ग किसी भी क्षेत्र की प्रगति की रीढ़ होता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बक्सर के विकास में युवाओं की सहभागिता केवल प्रतीकात्मक नहीं होनी चाहिए, बल्कि जमीनी स्तर पर उनके रचनात्मक सुझावों के दृष्टिगत समर्पित कार्य किया जाना चाहिए।
संवाद के दौरान पर्यटन, स्वच्छता, नवाचार एवं विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
संवाद सत्र में उपस्थित युवाओं ने बक्सर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देने एवं पर्यटन स्थलों के विकास के संबंध में अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए गये।
जिला पदाधिकारी ने युवाओं द्वारा रखे गए प्रत्येक सुझाव को गंभीरतापूर्वक से सुनते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि जो भी सुझाव प्रशासनिक एवं व्यावहारिक रूप से संभव हैं, उन्हें संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए अग्रेषित किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने जिले के युवाओं से आह्वान किया कि वे बढ़-चढ़कर प्रशासनिक गतिविधियों और आगामी अभियानों में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं के हर सकारात्मक विचार को एक ठोस पहल और परिणाम में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
5 views | Buxar, Bihar | Sep 15, 2026