समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 सितम्बर 2026
आज दिनांक 15 सितम्बर 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि सिमरी प्रखंड अंतर्गत राजपुर कला पंचायत, अपर समाहर्त्ता बक्सर श्री अरुण कुमार सिंह राजपुर प्रखंड अंतर्गत मटकीपुर पंचायत एवं अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर श्री शशिकांत पासवान नावानगर प्रखंड अंतर्गत बाबूगंज इंग्लिश पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का अनुश्रवण किया गया।
सहयोग शिविर में वरीय पदाधिकारियों ने स्वयं आम लोगों की समस्याओं से रूबरू होते हुए उनसे सीधा संवाद स्थापित किया।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिसके आलोक में पदाधिकारियों के द्वारा नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए वरीय पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का पारदर्शी तरीके से निवारण करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने उपस्थित प्रखंड एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शेष आवेदनों का निपटारा तय समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए और कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सहयोग शिविर में मुख्य रूप से राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आपूर्ति, स्वास्थ्य, मनरेगा और जनवितरण प्रणाली से जुड़े मामलों पर जन सुनवाई की गई। ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के लिए अलग अलग विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए थे।
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर का अनुश्रवण किया गया।
सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं लाभुकों ने भाग लिया एवं अपनी समस्याएं एवं सुझाव पदाधिकारियों के समक्ष रखा। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को अपने पंचायत क्षेत्र में ही विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहयोग प्राप्त हुआ।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #buxarcity #buxarjila #BuxarNews #bihar #buxar
4 views | Buxar, Bihar | Sep 15, 2026