समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 सितम्बर 2026
‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर नगर निकायों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
आज दिनांक 15 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई।
आगामी 17 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पदाधिकारी ने सभी नगर निकायों को वार्ड स्तर तक पूरी तरह मुस्तैद एवं सजग रहने का निर्देश दिया। अभियान के तहत महत्वपूर्ण घाटों, मंदिरों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर विशेष साफ-सफाई तथा दीप प्रज्वलन हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।
शहरी क्षेत्रों में जल-जमाव की समस्या के समाधान हेतु नालों की नियमित उड़ाही एवं साफ-सफाई तथा डोर-टू-डोर कचरा उठाव को शत-प्रतिशत प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया।
सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को चौक-चौराहों पर लाइटिंग एवं पेंटिंग कराने तथा सिविल सर्जन, बक्सर से समन्वय स्थापित कर सदर अस्पताल परिसर में भी पेंटिंग कार्य सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने की हिदायत दी।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
2 views | Buxar, Bihar | Sep 15, 2026