नबीनगर: होमगार्ड जवान को ट्रैक्टर से रौंदने वाले बालू माफिया ने औरंगाबाद कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के मझियांव गांव निवासी आरोपी गोलू कुमार ने औरंगाबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि बड़ेम ओपी थाना के होमगार्ड जवान रामराज महतो को ट्रैक्टर से रौंदने वाले बालू माफिया के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, उसके घर पर इश्तिहार भी चिपकाया गया था। आरोपी गोलू कुमार ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।