नबीनगर: तेतरिया मोड़ के पास मॉब लीचिंग के मामले में चार की मौत, एक कि गोली से तो तीन की पिटाई से की मौत
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर औरंगाबाद जिले के नबीनगर से आ रही है.जहां थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के समीप मामूली बात को लेकर उभरे विवाद में चार लोगों की हत्या कर दी गई. एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई जबकि तीन लोगों को गांव वालों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. वहीं दो की हालत नाजुक बताई जा रही हैं।