नबीनगर: गजना महोत्सव में भोजपुरी की चर्चित गायिका अनुपमा यादव ने अपने गीत- संगीत से गजनाधाम में बांधा शमा
गजन महोत्सव में भोजपुरी की चर्चित गायिका अनुपमा यादव ने अपने गीत संगीत से गजना धाम में बुधवार को शमा बांध दिया। निमिया की डाढ़ मईया गीत गुनगुनाते हुए जैसे ही महोत्सव के मंच पर पहुंची, वैसे ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। इसके बाद राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी गीत गाया तो दर्शक भाव विभोर हो गए। उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।