नबीनगर: बड़ेम थाना की पुलिस ने सोन नदी दियरा क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध की छापेमारी
बड़ेम ओपी थाना की पुलिस के द्वारा सोन नदी दियरा क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध मंगलवार को छापेमारी की गई. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल सोन नदी दियरा क्षेत्र पहुंचा. हालांकि छापेमारी अभियान में पुलिस के हाथों कुछ नहीं लगा. पुलिस के इस कार्रवाई से बालू कारोबारी में हड़कंप मच गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू खनन एवं अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.