नबीनगर: गजना धाम में गजना महोत्सव का सांसद सुशील कुमार सिंह व विधायक डब्लू सिंह सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
नवीनगर प्रखंड के गजना धाम में गजना महोत्सव का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। सांसद सुशील कुमार सिंह, विधायक डब्लू सिंह, राजेश राम, डीएम श्रीकांत शास्त्री व प्रखंड प्रमुख चित्र कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उपस्थित अतिथियों ने लोगों को संबोधित करते हुए गजना धाम के विकास पर जोर दिया और कहा कि गजना धाम का विकास करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।