नबीनगर: केरका पंचायत में भाजयुमो अध्यक्ष शशि भूषण सिंह के नेतृत्व में किया गया पूजित अक्षत का वितरण
नबीनगर प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी यूवा मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष शशि भूषण सिंह नेतृत्व में अयोध्या राम मंदिर से आए पूजित अक्षत को केरका पंचायत के बसंतपुर, खैरा, उड़दाना ,नवाडीह एवं अन्य सभी गांवों में घर-घर जाकर वितरण किया गया एवं सभी सनातनी से 22 जनवरी को प्रभु श्री राम के स्वागत में अपने-अपने घर ,मंदिर में कम से कम 5 दीपक जलाने एवं भजन कीर्तन करने का आग्रह किया गया।