कोरांव: भोगन में बेलन नदी पर बने पुल को ऊंचा करने की मांग को लेकर एसडीएम को अनिश्चितकालीन हड़ताल की अनुमति हेतु सौंपा ज्ञापन
भोगन गांव में बेलन नदी पर बने पुल को ऊंचा करने, जान गंवाने वाले परिवारों को मुआवजा और बेघर हुए लोगों को पक्का आवास देने की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी। बड़ोखर गांव के नवनीत पांडेय की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा गया।