अकलतरा: किरारी गांव के राजमिस्त्री से 3 लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट की, दंपति और बेटे के खिलाफ केस दर्ज
अकलतरा क्षेत्र के किरारी गांव में राजमिस्त्री अमित यादव से शीतल यादव, राजकुमारी यादव, प्रीतम यादव ने मारपीट की है। मामले में पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351(3), 3 (5) के तहत केस दर्ज किया है। परसाही बाना गांव के अमित यादव ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है और उसके ससुर के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है।