अकलतरा: कोटमीसोनार में सरपंच चुनाव 17 दिसंबर को होगा, आदेश जारी किया अकलतरा SDM विक्रांत अंचल ने
अकलतरा ब्लॉक के कोटसीसोनार गांव में सरपंच के निलंबन होने के बाद स्थानापन्न चुनाव कराने अकलतरा SDM विक्रांत अंचल ने मंगलवार 17 दिसंबर को कराने का आदेश जारी किया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी अकलतरा ने कोटमीसोनार गांव में स्थानापन्न चुनाव कराने चुनाव अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी है। कोटमीसोनार गांव में आदिवासी महिला वर्ग से आरक्षित है।