अकलतरा: डीकुरिया तालाब में मिला 4 फीट का मगरमच्छ, जिसे क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ा गया
अकलतरा ब्लॉक के कोटमीसोनार गांव के डीकुरिया तालाब से निकलकर एक चार फीट का मगरमच्छ खेत की ओर जा रहा था। जिसे युवकों के द्वारा पकड़कर क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया। आपको बता दें, 2005 से अकलतरा ब्लॉक के कोटमीसोनार गांव में क्रोकोडायल पार्क बनाया गया है, जहां 3 सौ से ज्यादा मगरमच्छ हैं. 2005 के पहले मगरमच्छ, कोटमोसोनार गांव के अलग-अलग तालाब में फैले थे।