अकलतरा: मधुवा की गुरुकुल डिफेंस एकेडमी बनी मिसाल, युवाओं को निःशुल्क ट्रेनिंग, अब तक 100 से ज्यादा युवाओं का हुआ चयन
अकलतरा क्षेत्र के मधुवा गांव में देश सेवा के प्रति युवाओं के मन में जज्बा भरा जा रहा है। यहां आरक्षक प्रदीप यादव और सेना के जवानों के द्वारा विभिन्न भर्तियों के लिए युवाओं को निःशुल्क ट्रेनिग दी जा रही है, जहां छग के कई जिलों के युवा बढ़-चढ़कर ट्रेनिग में भाग लेने पहुंच रहे हैं। इस ट्रेनिग में उन्हें भर्ती सेसंबंधित हर बारीकी बताई जा रही है।