अकलतरा: अकलतरा के CCI रोड में 1 घंटे घर को सूना छोड़ना पड़ा महंगा, नगद समेत ₹5 लाख के जेवर और सामान हुआ चोरी
अकलतरा में अज्ञात चोरों ने पूर्व सैनिक के घर से जेवर और नगदी सहित 5 लाख रुपए के सामान को पार कर दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। अकलतरा के वार्ड नं 20 निवासी पूर्व सैनिक डीएन तिवारी के घर में मेहमान आए थे। मेहमानों के साथ घर से कुछ ही दूर घूमने निकले थे।