कोरबा में वन रक्षक भर्ती के दौरान 1 अभ्यर्थी सुखसिंह की मौत हो गई। अभ्यर्थी सुखसिंह वन रक्षक की भर्ती में फिजिकल टेस्ट देने अकलतरा थाना क्षेत्र के बाना-परसाही गांव से कोरबा आया हुआ था। यहां 200 मीटर की दौड़ के बाद अभ्यार्थी की तबियत खराब होने लगी और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।