बांदकपुर पेट्रोल पंप मामले में बड़ा अपडेट! किसानों के आक्रोश के बाद कलेक्टर का आदेश, अब गाँव-गाँव पहुँचेगा पेट्रोल-डीजल?
बांदकपुर में महीनों से पेट्रोल पंप बंद होने के कारण किसान और ग्रामीण परेशान थे। पेट्रोल-डीजल की वैकल्पिक व्यवस्था की माँग को लेकर किसान दमोह कलेक्ट्रेट पहुँचे थे और माँग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी।
अब अगले ही दिन कलेक्टर के आदेश में चलित पेट्रोलियम टैंकरों के माध्यम से गाँवों में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति का निर्देश दिया गया है।
📢 क्या इस व्यवस्था से बांदकपुर और आसपास के किसानों की परेशानी दूर होगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए और खबर को क्षेत्र के लोगों तक पहुँचाने के लिए शेयर कीजिए।
#Bandakpur #DamohNews #किसान #BreakingNews #MadhyaPradesh
Damoh, Damoh | Oct 28, 2026