प्रतापगढ़: जिला कचहरी के अधिवक्ताओं ने ACJM कोर्ट लालगंज जाने के विरोध में न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार
जिला कचहरी के अधिवक्ताओं ने ACJM कोर्ट लालगंज जाने के विरोध में गुरुवार को भी हड़ताल जारी रहा। गुरुवार शाम 4 बजे महामंत्री विवेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया की जूनियर बार एसोसिएशन कार्यालय में हुई बैठक के दौरान न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता तब तक अधिवक्ताओं का आंदोलन चलता रहेगा।