आनंदपुरी: पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों को लेकर आनन्दपुरी में एसडीएम ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पंचायतीराज आम चुनाव 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शनिवार को पंचायत समिति आनंदपुरी के सभागार में उपखंड अधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई