मड़ावरा: मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में झाड़ू-पोंछा करते समय एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया
मड़ावरा तहसील क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में सोमवार शाम घर में झाड़ू-पोंछा करते समय एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों की निगरानी में महिला का उपचार किया जा रहा है।