*जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे ने तिलकामांझी स्थित बस स्टैंड का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
*दिनांक 13 नवम्बर 2026:-* जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा तिलकामांझी स्थित बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस स्टैंड परिसर की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा यात्रियों को बेहतर एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बस स्टैंड परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा यात्रियों की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है, ताकि आमलोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar