*लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिलाधिकारी ने किया बरारी घाट का निरीक्षण, साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा*
*दिनांक 13 नवम्बर 2026:-* लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा बरारी घाट का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालयों एवं चेंजिंग रूम की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और इनके साफ-सुथरे एवं उपयोग योग्य रहने पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं एवं व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। शौचालयों एवं चेंजिंग रूम में पर्याप्त साफ-सफाई, पानी तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखने को कहा गया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा के दौरान घाट परिसर में स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि लोक आस्था के इस महापर्व को देखते हुए प्रशासन श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar