Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
usr01707578
मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन ब्लास्ट से बड़ा हादसा, एक की मौत और 10 से अधिक घायल
Mohania, Kaimur
| Nov 2, 2026
MORE NEWS
ब्रेकिंग न्यूज कैमूर के कुदरा में थाने के बाहर लावारिस हालत में मिला मासूम, करीब दो घंटे तक भटकता रहा बच्चा। 🔴 अपना नाम-पता बताने में असमर्थ था मासूम, पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए खोजे परिजन। 🔴 कुदरा थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी की पहल से बच्चे के परिजनों की हुई पहचान। 🔴 परिजनों के थाने पहुंचने पर कागजी कार्रवाई पूरी कर मासूम को सुरक्षित सौंपा गया। 🔴 बच्चा कुदरा निवासी महबूब आलम का पुत्र बताया गया।
Mohania, Kaimur | Nov 2, 2026
एमपी कॉलेज में बीजेपी युवा मोर्चा का युवा संवाद,एमएलसी जीवन कुमार ने किया उद्घाटन..कहा देश के युवाओं के साथ संवाद होना बेहद जरूरी
Mohania, Kaimur | Nov 2, 2026
ब्रेकिंग न्यूज.... कैमूर के मोहनिया में पोखरे में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा। 🔴 मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गांव में पोखरे में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक। 🔴 मृतक की पहचान प्रमोद उर्फ मुन्ना पांडे के पुत्र सुशांत उर्फ आकाश पांडे (18 वर्ष) के रूप में हुई। 🔴 साथ में नहा रहे लड़कों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पोखरे में कूदकर युवक को बाहर निकाला। 🔴 आनन-फानन में मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। 🔴 युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम, भरखर गांव में पसरा मातमी सन्नाटा।
Mohania, Kaimur | Nov 2, 2026
एसपी ने की जन शिकायत निवारण सुनवाई कैमूर जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस को जन शिकायत निवारण सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 02.11.2026 को पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने भभुआ स्थित अपने कार्यालय कक्ष में लोगों की समस्याओं को सुना। एसपी ने प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
Mohania, Kaimur | Nov 2, 2026
पोखरे में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत मोहनियां थाना क्षेत्र के भरखर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोखरे में नहाने के दौरान डूबकर एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भरखर गांव निवासी प्रमोद उर्फ मुन्ना पांडे के पुत्र सुशांत उर्फ आकाश पांडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक गांव के पोखरे में नहाने गया था, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पोखरे से बाहर निकाला और आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मोहनियां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Mohania, Kaimur | Nov 2, 2026
🔴 कैमूर ब्रेकिंग न्यूज मोहनिया के महाराणा प्रताप कॉलेज में बीजेपी युवा मोर्चा का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित। 🔹 युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋषभ प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम। 🔹 मुख्य अतिथि एमएलसी जीवन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन। 🔹 बीजेपी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक निरंजन राम समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद। 🔹 कॉलेज के छात्र-छात्राओं और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा।
Mohania, Kaimur | Nov 2, 2026
सासाराम (रोहतास)। डीएम दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर प्रशासन ने खाद्य एवं मिठाई दुकानों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना एक्सपायरी डेट वाले खाद्य पैकेट नष्ट कराए गए तथा कई दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। डीएम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस कार्य का चर्चा जोरों पर है कि हर जगह के डीएम को इस तरह का जांच करना चाहिए।
Mohania, Kaimur | Nov 2, 2026
चक्रवाती तूफान से कैमूर में भी काफी तबाही,किसान पहले बाढ़ से अब चक्रवाती तूफान से फसल काटने के समय इस तरह से पानी ने किसानों को चेहरों पर सीकन ला दिया है।
Mohania, Kaimur | Nov 2, 2026