ब्रेकिंग न्यूज....
कैमूर के मोहनिया में पोखरे में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा।
🔴 मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गांव में पोखरे में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक।
🔴 मृतक की पहचान प्रमोद उर्फ मुन्ना पांडे के पुत्र सुशांत उर्फ आकाश पांडे (18 वर्ष) के रूप में हुई।
🔴 साथ में नहा रहे लड़कों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पोखरे में कूदकर युवक को बाहर निकाला।
🔴 आनन-फानन में मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
🔴 युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम, भरखर गांव में पसरा मातमी सन्नाटा।