सासाराम (रोहतास)। डीएम दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर प्रशासन ने खाद्य एवं मिठाई दुकानों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना एक्सपायरी डेट वाले खाद्य पैकेट नष्ट कराए गए तथा कई दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। डीएम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस कार्य का चर्चा जोरों पर है कि हर जगह के डीएम को इस तरह का जांच करना चाहिए।