पोखरे में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत
मोहनियां थाना क्षेत्र के भरखर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोखरे में नहाने के दौरान डूबकर एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान भरखर गांव निवासी प्रमोद उर्फ मुन्ना पांडे के पुत्र सुशांत उर्फ आकाश पांडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक गांव के पोखरे में नहाने गया था, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पोखरे से बाहर निकाला और आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मोहनियां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना से गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।