एसपी ने की जन शिकायत निवारण सुनवाई
कैमूर जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस को जन शिकायत निवारण सुनवाई का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में आज दिनांक 02.11.2026 को पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने भभुआ स्थित अपने कार्यालय कक्ष में लोगों की समस्याओं को सुना। एसपी ने प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।