*गोरमी*
*दोनियापुरा राशन दुकान में लाखों का घोटाला! सेक्रेटरी गुलाब सिंह कैमरे पर भागे, ग्रामीणों का आरोप – सालों से लूट, कांटे में गड़बड़ी, पर्ची तक नहीं मिलती*
एकर - दौनियापुरा शासकीय दुकान मे कई सालों से दुकान में घोटाला कई बार ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई लेकिन सेक्रेटरी ने बिना रिस्पॉन्स के शिकायत खत्म करवा दी।- सेक्रेटरी खुलेआम कहते हैं – “मैं तो रिटायर्ड होने वाला हूं, तुम्हें जो करना है कर लो।”
राशन तौलने वाले कांटे में गड़बड़ी, हितग्राही को खाद्यान्न पर्ची नहीं दी जाती।
जब ग्रामीणों ने करणी सेना जिला उपाध्यक्ष जगदीप भदोरिया को सूचना दी, तो उनकी टीम दोनियापुरा पहुंची। सेक्रेटरी गुलाब सिंह को बुलाकर हितग्राहियों के सामने ऑन-कैमरा जवाब देने को कहा गया। लेकिन सेक्रेटरी साहब जवाब दिए बिना इतराते हुए नजर आए और भाग पड़े। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वो धमकी भरे लहजे में कह रहे हैं – “डाल दो शटर, बंद करो।” गरीबों के साथ अन्याय कर सेक्रेटरी सरकार को ठेंगा दिखा रहे हैं।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है – अब इन पर क्या ठोस कार्रवाई होगी? उनका कहना है कि सेक्रेटरी शासकीय दुकान को किराने की दुकान समझते हैं। गरीब लाइन में लगे हैं और वो मनमानी कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोनियापुरा राशन दुकान की तुरंत जांच हो, तौल कांटे की जांच हो, हिसाब-किताब खंगाला जाए और दोषी सेक्रेटरी पर कड़ी कड़ी कार्रवाई की जाए #gormi #bhind #MPNews #GwaliorNews #CrimeNews #trendingnews #गोरमी #मध्यप्रदेश Part 2