घाटमपुर: तहसील घाटमपुर में महिलाओं ने युवक को पीटा, अधिवक्ता के साथ की अभद्रता
घाटमपुर तहसील में पहुंचे युवक मुलायम सिंह यादव पर विपक्षी महिलाओं ने हमला कर दिया और मारपीट करने लगी।इस दौरान अधिवक्ता लवलेश कुमार ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई।अधिवक्ता ने प्रकरण की लिखित शिकायत पुलिस से की है।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने गुरुवार रात्रि 10 बजे बताया दोनों पक्ष समझौते की बात कर रहे हैं,नहीं हुआ तो मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।