घाटमपुर: सजेती में धोखाधड़ी से बेची गई जमीन, पीड़िता के पुत्र ने गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
सजेती थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 220 सन 2024 में पीड़िता गीता द्विवेदी के पुत्र ने आरोप लगाया कि विवेचना में लापरवाही के चलते आरोपियों द्वारा साक्ष्यों को प्रभावित किया जा रहा है।पीड़िता के पुत्र ने गुरुवार शाम 5:00 बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रकरण में जल्द चार्जशीट लगाने की मांग की।पुलिस आयुक्त ने संबंधित को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।