घाटमपुर: घाटमपुर के फरीदपुर में दुर्घटना में हुई मृत्यु के 21 दिन बाद पुत्र की सूचना पर दर्ज हुआ मुकदमा
घाटमपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर में बीती 29 अक्टूबर को दुर्घटना में फतेहपुर निवासी मनोज कुमार की मृत्यु हो गई थी।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की प्रकरण में गाड़ी संख्या यूपी 78 बीएच 8438 और अज्ञात चालक के विरुद्ध मृतक के पुत्र हर्षित की तहरीर पर बुधवार को मुकदमा पंजीकृत किया गया है।