घाटमपुर: भीतरगांव कस्बे में निकाली गई श्री कृष्ण बलदाऊ की शोभायात्रा
घाटमपुर के भीतरगांव कस्बे में हो रही श्रीकृष्ण लीला के पांचवें दिन गुरुवार रात्रि 11बजे भगवान श्रीकृष्ण और बलदाऊ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जगह-जगह भक्तों ने फूल बरसा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।मुख्य मार्गों पर भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा मैदान लौटी। यहां श्रीकृष्ण ने मामा कंस को युद्ध के लिए ललकारा।शुक्रवार को अत्याचारी कंस के वध का मंचन किया जाएगा।