घाटमपुर के गांधीनगर में 55 वर्षीय बृजमोहन का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया मृतक पेशे से ट्रक चालक था।परिजनों के अनुसार किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।