राजपुर: धान खरीदी से पहले अवैध धान का खेल, ट्रक से 780 बोरा धान जब्त, कीमत लगभग ₹12 लाख
बलरामपुर जिले में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध धान की हेराफेरी और परिवहन का खेल शुरू हो गया है। हालांकि इस पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन भी अब पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। ताजा मामला राजपुर का है, जहां राजस्व, मंडी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 780 बोरा अवैध धान जब्त किया है। नवकी मोड़ के पास की गई इ