घाटमपुर: खबर का असर, कंपोजिट विद्यालय भदरस में विकास कार्य शुरू हुए
कंपोजिट विद्यालय भदरस की जर्जर छत से पानी टपकने और अन्य समस्याओं को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद विद्यालय में विकास कार्य शुरू हो गए हैं। खबर का संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक ने त्वरित कार्रवाई की है।