#Balrampur ! आनलाइन दाखिल-खारिज के विरोध में आज से क्रमिक अनशन करेंगे उतरौला के अधिवक्ता...
एसडीएम व तहसीलदार को विश्राम कक्ष में न बैठने देने और बाइक रैली निकालने की चेतावनी
#बलरामपुर ! आनलाइन दाखिल-खारिज प्रणाली के विरोध में #उतरौला तहसील के अधिवक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। अधिवक्ता संघ उतरौला के बैनर तले वकीलों ने मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है। यह निर्णय सोमवार को तहसील परिसर में आयोजित अधिवक्ता संघ की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष प्रहलाद यादव एवं महामंत्री रवि मिश्रा ने बताया कि लंबे समय से चले आ रहे आंदोलन के बावजूद तहसील प्रशासन व संबंधित अधिकारी अधिवक्ताओं की जायज मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिकारियों की इस उपेक्षात्मक कार्यशैली से वकीलों में भारी असंतोष व आक्रोश व्याप्त है।
उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मंगलवार से क्रमिक अनशन के साथ-साथ उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और तहसीलदार उतरौला को उनके विश्राम कक्ष में बैठने नहीं दिया जाएगा। इसके उपरांत अधिवक्ता अपनी मांगों के समर्थन में एक विशाल बाइक रैली निकालकर विरोध दर्ज कराएंगे।
बैठक में ये रहे मौजूद
आम सभा की बैठक के दौरान एडवोकेट खलील खां, अब्दुल मोईद खां, आलोक कुमार, अखिलेश सिंह, कमल किशोर गुप्ता, आरिफ, कैश खान, संदीप साहनी, अश्वनी जायसवाल, अजय बिमल, राज कुमार सैनी, निजामुद्दीन अंसारी, आयशा फैजान, अमर नाथ शर्मा, सुभाष वर्मा, मनीष यादव, सोनू कुमार, दिवाकर, विक्रम, उदय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
#utraula #balrampur